
मेरा सपना मेरी कोशिश संस्कृति एवं सामाजिक समिति हल्दूचौड की ओर से महिलाओं और युवतियों को मंच दिलाने के उद्देश्य से महिला रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसके लिए पात्रों को 5 फरवरी से पंचायत घर डूंगरपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष त्रिलोचन पाठक (रिंकू) ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले 14 वर्षों से निरंतर पूरे उत्तराखंड राज्य के युवक युवती और कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है और निरंतर सामाजिक कार्यों में संस्था अपनी सहभागिता निभा रही है और इस वर्ष से पहली बार क्षेत्र में चैत्र की नवरात्रि से पहली बार महिला रामलीला मंचन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत चैत्र की नवरात्रि से शुरू होने वाली महिला रामलीला मंचन के लिए विभिन्न महिला पात्रों को 5 फरवरी से निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे रामायण के चरित्र का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जा सके।
साथ ही महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति दुमका द्वारा बताया गया कि महिला उत्थान के लिए समिति निरंतर कार्य करती रहती है और अब अपने धर्म को सनातन धर्म को आगे बढ़ाने हेतु महिलाओं में जन जागृति के लिए श्री रामलीला मंचन महिला इस वर्ष से प्रारंभ किया जा रहा है
उन्होंने बताया कि इस दौरान धीरज सिंह खाती, तुलसी केडा, पूजा भट्ट,पूनम बधानी, सीमा, जिया उप्रेती, निर्देशक लीलाधर भट्ट, भोला दुमका, हरीश जोशी, दीपक भट्ट कथा व्यास श्री बसंत बल्लभ पांडे आदि उपस्थित रहे