हल्दूचौड़ में बनेगा इतिहास में पहली बार महिलाओं की रामलीला

हल्दूचौड़ में बनेगा इतिहास में पहली बार महिलाओं की रामलीला

केशव प्लाजा के सामने स्थित शास्त्री ग्राउंड, हल्दूचौड़ में “मेरा सपना मेरी कोशिश सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति” के तत्वावधान में 27 मार्च 2026 से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यह अनूठा आयोजन नारी शक्ति, आत्मविश्वास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक सुंदर संगम होगा। पहली बार पूरी रामलीला महिलाओं द्वारा मंचित की जाएगी, जो इसे ऐतिहासिक और विशेष बनाता है। यह कार्यक्रम समाज को एक सकारात्मक और सशक्त संदेश देने के साथ-साथ प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करेगा। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं। ✨

© 2019-2026 Mera Sapna Meri Koshish