हल्दूचौड़ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 लोगों ने किया रक्तदान

हल्दूचौड़ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 लोगों ने किया रक्तदान

हल्दूचौड़ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 लोगों ने किया रक्तदान

हल्दूचौड़। मेरा सपना मेरी कोशिश सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति (रजि०) के तत्वाधान में पंचायत भवन, हल्दूचौड़ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का आयोजन हल्द्वानी सिटी ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से किया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान के महत्व को समझते हुए जरूरतमंदों के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।

कार्यक्रम में समिति के संस्थापक/अध्यक्ष त्रिलोचन पाठक (रिंकू), संस्थापक सदस्य एवं कोषाध्यक्ष धीरज सिंह खाती, कमलेश जोशी, विमल कोठारी एवं विवेक दुमका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं हल्द्वानी सिटी ब्लड बैंक की टीम से डॉ. पूनम माहेश्वरी, संजय गोस्वामी, पंकज भट्ट एवं रंजना पाठक सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान शिविर के सफल संचालन एवं रक्त संग्रहण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

संस्थापक/अध्यक्ष त्रिलोचन पाठक (रिंकू) ने रक्तदाताओं एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

शिविर के सफल आयोजन पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, हल्द्वानी सिटी ब्लड बैंक की टीम एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

© 2019-2026 Mera Sapna Meri Koshish