हल्दूचौड़ क्षेत्र में पहली बार आयोजित होने जा रही महिला श्री रामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ आज विधिवत रूप से ध्वज पताका लगाकर किया गया। मेरा सपना मेरी कोशिश सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के लिए प्रारंभिक मंच निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक वातावरण के बीच पंडित श्री त्रिभुवन उप्रेती जी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन एवं अन्य पूजन कार्य संपन्न कराए गए। पूजा-अर्चना के साथ आयोजन की सफलता के लिए सभी ने मंगलकामनाएं कीं।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोचन पाठक (रिंकू), कोषाध्यक्ष धीरज सिंह खाती, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कृति दुमका , प्रेमा बमेठा, कृष्णा चंदोला, पूजा भट्ट, पूनम बधानी, हेमचंद शर्मा, प्रतीक जोशी, भुवन बमेठा और सुनील भट्ट ,दीपक भट्ट ,सीमा आर्य ,तारादत्त तिवारी ,महेंद्र सिंह ,मंजू बिष्ट सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महिला रामलीला मंचन क्षेत्र की महिलाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे वे अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।